टैक्सी मैक्सी वाहन चालकों की समस्याओं के संबंध आयुक्त कुमाऊं मंडल एवं जिला अधिकारी के निर्देशो के अनुपालन में सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल ,संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन)डॉ गुरदेव सिंह, सहा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी वीके सिंह द्वारा टैक्सी मैक्सी महासंघ के पदाधिकारियों से वार्ता की।
इसके साथ ही टैक्सी मैक्सी महासंघ के द्वारा एटीएस के माध्यमों से वाहनों की फिटनेस किए जाने के विरोध में 4 फरवरी 2026 से वाहनों का चक्का जाम किए जाने के आह्वान को वापस लिए जाने हेतु कहा गया । उन्हें अवगत कराया गया कि परिवहन विभाग के द्वारा पर्वतीय जनपदों में परिवहन कार्यालयों में वाहनों की फिटनेस पूर्व की भांति किये जाने के संबंध में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार से पत्राचार किया गया है और इस संबंध में उन्हें आश्वस्त किया गया कि जल्दी ही इस संबंध में अनुमति प्राप्त हो जाएगी और वाहनों की फिटनेस पूर्व की बातें परिवहन कार्यालय में होगी।
बैठक के दौरान टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी महासंघ उपाध्यक्ष भारत भूषण, अध्यक्ष टैक्सी यूनियन काठगोदाम प्रशांत कुमार नेगी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष महासंघ मनोज भट्ट ,उपाध्यक्ष हल्द्वानी टैक्सी यूनियन करतार सिंह, उप सचिव हल्द्वानी टैक्सी यूनियन बालकृष्ण भट्ट, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर अधिकारी व सदस्य रंजीत नेगी उपस्थित रहे।


