खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी  4 फरवरी 2026 को जनपद नैनीताल के हल्द्वानी भ्रमण पर आ रहे हैं।

 

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 04 फरवरी को अपरान्ह 12ः00 बजे जीटीसी हैलीपैड देहरादून से प्रस्थान कर, अपरान्ह 01 बजे एफटीआई हैलीपैड हल्द्वानी पंहुचेंगे।

 

मुख्यमंत्री एफटीआई हैलीपैड से कार द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 01ः20 बजे अमरदीप होटल पहुॅचकर वहॉं प्रेसवार्ता करेंगे।
प्रेसवार्ता के उपरान्त मुख्यमंत्री अपराह्न 2ः50 बजे होटल अमरदीप से प्रस्थान कर 3:00 बजे एमबी इण्टर कॉलेज मैदान हल्द्वानी पंहुचेंगे जहॉं दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित भगवान शिव कथा में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात   कार द्वारा जमरानी बांध परियोजना स्थल जमरानी को प्रस्थान कर 4ः10 बजे निर्माणाधीन जमरानी बांध परियोजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

ALSO READ:  डा० हेम चन्द्र पांडे बने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सदस्य, शासन ने जारी किया आदेश ।

 

मुख्यमंत्री अपरान्ह 5:00 बजे जमरानी हैलीपैड से हैलीकॉप्टर द्वारा गोलापार हैलीपैड काठगोदाम को रवाना होंगे, वहॉ से कार द्वारा सर्किट हाउस काठगोदाम के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे।

ALSO READ:  जनहित संस्था नैनीताल ने किया स्कूली बच्चों के मध्य वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन,

 

You missed

You cannot copy content of this page