खबर शेयर करें 👉

निर्वाचन आयोग ने राज्यों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि जिन अधिकारियों का किसी जिले से तबादला चुनाव के पहले उसकी नीति के तहत किया जाता है उनकी नियुक्ति उसी संसदीय क्षेत्र में किसी जिले में न हो।

 

चुनाव से पहले अधिकारियों को स्थानांतरित करने की अपनी नीति में बदलाव करके निर्वाचन आयोग ने उन खामियों को दूर करने की कोशिश की है जिनका राज्य सरकारों द्वारा बेजा फायदा उठाया जा रहा था। यह कदम चुनाव प्राधिकरण द्वारा उन मामलों पर गंभीरता से ध्यान देने के बाद उठाया गया है जिनमें राज्य सरकारों की ओर से अधिकारियों को उसी संसदीय क्षेत्र के निकटवर्ती जिलों में स्थानां तरि त किया गया था।

ALSO READ:  वीडियो --: उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन व लेकसिटी नैनीताल प्रेस क्लब ने आयोजित की संगोष्ठी,वरिष्ठ पत्रकार राजीव लोचन साह का हुआ जोरदार सम्मान, उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के नैनीताल जिलाध्यक्ष अंकुर शर्मा बने, प्रकाश जोशी बनाए गए महामंत्री,प्रदेश भर के वरिष्ठ पत्रकार जुटे नैनीताल क्लब में । ।

 

चुनाव आयोग की नीति के अनुसार सभी अधिकारी जो या तो अपने गृह जिले में तैनात थे या एक ही स्थान पर तीन साल पूरे कर चुके हैं, उन्हें लोकसभा या विधानसभा चुनावों से पहले यह सुनिश्चित करने के लिये स्थानांतरित कर दिया जाता है कि वे किसी उम्मीदवार या पार्टी के पक्ष में समान अवसर को बाधित न करें। आयोग ने एक बयान में शनिवार को कहा कि आयोग ने यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी मौजूदा स्थानांतरण नीति को है कि अधिकारी चुनावों में समान अवसर में बाधा न पैदा कर सकें।

 

ALSO READ:  हल्द्वानी निगम के पार्षद राजेंद्र जीना का चुनाव रद्द: आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने पर कोर्ट का बड़ा फैसला, राजेंद्र सिंह जीना का निर्वाचन शून्य घोषित, 3 माह के भीतर पुनः होगा चुनाव ।

आयोग ने कहा, मौजूदा निर्देशों में खामियों को दूर करते हुए आयोग ने निर्देश दिया है कि दो संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को छोड़कर सभी राज्य यह सुनिश्चित करेंगे कि जिन अधिकारियों को जिले से बाहर स्थानांतरित किया गया है उनकी उसी संसदीय क्षेत्र में नहीं की जाए। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार की अगुवाई में निर्वाचन आयोग ने राज्यों से कहा है कि नीति का पालन किया जाना चाहिए इसका दिखावा न हो।

 

उन्होंने कहा कि कानून लागू करने वाली एजेंसियों को सतर्क रहने और नकदी तथा उपहारों के वितरण को रोकने का निर्देश गया है।

You missed

You cannot copy content of this page