खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। आवारा सांड के हमले से एक बुजुर्ग महिला घायल हुई है । जिन्हें इलाज के लिये बी डी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

जानकारी के अनुसार बल्दियाखान के आरूखान निवासी 75 वर्षीय देवकी देवी अपने खेत में काम कर रही थी, तभी सांड को आता देख देवकी देवी ने उसे भगाने प्रयास किया लेकिन सांड ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिस पर परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल बीडी पांडे लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया।

ALSO READ:  नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल ने लोकभवन नैनीताल में राज्यपाल लेफिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह से मुलाक़ात कर नैनीताल नगर की विभिन्न समस्याओं से राज्यपाल को अवगत कराया ।

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में आवारा सांड कई दिनों से घूम रहा है और आए दिन किसी न किसी पर हमला कर रहा है जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। कहा इस आवारा सांड से सबसे अधिक स्कूली बच्चों पर खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने आवारा सांड को पकड़ कर आबादी क्षेत्र से दूर ले जाने की मांग की है।

ALSO READ:  उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन और लेक सिटी नैनीताल प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में कल 21 जून को नैनीताल क्लब में होगी "सामाजिक सरोकारों के प्रति पत्रकारिता के दायित्व" विषय पर संगोष्ठी ।

You cannot copy content of this page