खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।

 

    शिविर में विद्यालय के प्रधानाचार्य विशन सिंह मेहता, मेहरवान सिंह बिष्ट अपर निदेशक, स्वयंसेवी प्रियांशी, उन्नति व अंशु ने स्वयंसेवकों को विस्तार से तंबाकू व अन्य नशीले पदार्थों के स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया।  स्वयंसेवको के मध्य “तंबाकू उत्पादन का आर्थिक व्यवस्था में योगदान व स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में पोस्टर प्रतियोगिता व स्लोगन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। स्वयंसेवको ने जन जागरुकता रैली के माध्यम से लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया व विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य प्रवीण सती, वरिष्ठ शिक्षक आलोक साह, डॉ० रेनू, डॉ० नीलम, मुक्ता चौधरी, श्रीमती दिव्या, उत्कर्ष बोरा, गोविन्द बोरा, श्रीमती गीतिका आदि ने सहयोग किया। कार्यक्रम प्रभारी मीनाक्षी बिष्ट ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया ।

You missed

You cannot copy content of this page