नैनीताल। सोमवार 1 जून की सुबह नैनीताल में मूसलाधार बारिश हो रही है । यह बारिश सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू हुई। उस समय सरकारी स्कूलों के बच्चे स्कूल जा रहे थे जो स्कूल पहुंचने से पहले बुरी तरह भीग गए हैं ।
मूसलाधार बारिश के दौरान पहाड़ियों से नैनी झील में आने वाले नाले उफान पर आ गए और एक बार फिर कूड़ा कचरा नालों के जरिए झील में समा गया ।
यहां 30 मई को करीब 55 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई थी । जिससे झील के जल स्तर में करीब 4 इंच की वृद्धि दर्ज हुई । झील का जल स्तर 29 मई को 78.4फिट के करीब था जो 31 मई को 78.8से अधिक हो गया था ।
मौसम विभाग ने आज पूरे दिन मौसम खराब रहने की आशंका जताई है ।


