नैनीताल। भाजपा नेता डॉ .भुवन चंद्र आर्य ने सोमवार को नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोटाबाग ब्लॉक के दूरस्थ गांवों में जन संपर्क किया ।
डॉ.भुवन चंद्र आर्य ने अमगढ़ी में घनश्याम नैनवाल के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया । इस बैठक में क्षेत्र के विकास और स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से दीप नैनवाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य देव राम, दीवानी राम, दीपक नैनवाल, मानस जोशी, मुन्नी देवी और कौशल्या देवी सहित कई वरिष्ठ लोग और स्थानीय कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान वक्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की रूपरेखा पर विचार साझा किए।

बैठक के उपरांत क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में ओखलढुंगा पहुंचने पर ग्राम प्रधान पंकज सिंह, हरीश सिंह, भुवन सिंह, राजू बिष्ट, आनंद राम, गजेंद्र सिंह, मोहन सिंह, नंदन सिंह और हरीश सिंह सहित अनेक ग्रामीणों के साथ संवाद किया गया।
इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत डोनपरेवा पहुंची, जहां ग्राम प्रधान दयाल सिंह के निवास पर बैठक की गई। इस बैठक में मोहन सिंह, कीर्ति सिंह चौरसिया, पूरन सिंह चौरसिया, नारायण सिंह, पूरन पटेलिया और राजू पटेलिया सहित अन्य ग्रामीणों की मौजूदगी में क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं पर मंथन हुआ।

इसी अभियान के अगले चरण में ग्राम पंचायत गोरियादेव में किसान मोर्चा के अध्यक्ष ललित सिंह नेगी, बच्चे सिंह नेगी, बालम सिंह नेगी, सरपंच राम सिंह नेगी और पूर्व ग्राम प्रधान भोपाल सिंह नेगी की उपस्थिति में स्थानीय लोगों और किसानों के साथ बैठक आयोजित की गई। इसके बाद पूरी टीम ने ग्राम पंचायत डोनपरेवा के अत्यंत दुर्गम क्षेत्र ‘बावशटोक’ का पैदल भ्रमण किया। इस सुदूरवर्ती और कठिन क्षेत्र का दौरा कर नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों की भौगोलिक समस्याओं को करीब से देखा और उन्हें जल्द ही प्रशासनिक स्तर पर हल करवाने का भरोसा दिलाया।


