खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नेहरू युवा केंद्र नैनीताल तथा राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा युवा उत्सव के अवसर पर
दिनांक 13जून 2023,समय 10 बजे से विभिन्न जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है । डी एस बी परिसर नैनीताल के समस्त प्राध्यापक, छात्र संघ, शोध छात्र छात्राएं ,समस्त विद्यार्थी तथा कर्मचारीगण कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नैनीताल श्रीमती बेला तोलिया, विधायक नैनीताल श्रीमती सरिता आर्या , कुमाऊं आयुक्त श्री दीपक रावत, मुख्य विकास अधिकारी तथा डॉ. संदीप तिवारी द्वारा विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

ALSO READ:  उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक, कई समस्याओं पर हुई चर्चा,

आभार सहित

श्रीमती डोल्वी तेवतिया
जिला युवा अधिकारी,
नेहरू युवा केंद्र, नैनीताल

डॉ.विजय कुमार समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल ।

 

प्रतियोगिताओं के नाम
1 – युवा कलाकार – कविता लेखन प्रतियोगिता
२ – युवा कलाकार – चित्रकला प्रतियोगिता
3 – भाषण प्रतियोगिता
4 – फोटोग्राफी प्रतियोगिता
5 – सामूहिक संस्कृतिक कार्यक्रम

*सामूहिक संस्कृतिक प्रतियोगिता* के विजेताओं के लिए सर्टिफिकेट के साथ साथ 5000, 2500 एवं 1250 की धनराशि दी जायेगी।
और साथ ही प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने का मोका मिलेगा।

ALSO READ:  नैनीताल में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन किया ।

*कविता लेखन प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता* के विजेताओं के लिए सर्टिफिकेट के साथ साथ 1000, 750 एवं 500 की धनराशि दी जायेगी।
और साथ ही प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने का मोका मिलेगा।

*भाषण प्रतियोगिता* के विजेताओं के लिए सर्टिफिकेट के साथ साथ 5000, 2000 एवं 1000 की धनराशि दी जायेगी।
और साथ ही प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने का मोका मिलेगा।

You missed

You cannot copy content of this page