खबर शेयर करें 👉

सोमवार की रात एक पिकप के फलयांटी के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई । जबकि चार अन्य घायल हो गए । जिन्हें अस्पताल भेज दिया गया है ।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पिकअप संख्‍या-यू के 18 सीए 6994 द्वाराहाट से बेरीनाग की ओर जा रही थी, जो बागेश्‍वर-गिरेछीना-सोमेश्‍वर मोटर मार्ग फल्‍यांटी के निकट दुर्घटनाग्रस्‍त हो गयी ।

ALSO READ:  नैनीताल से हल्द्वानी जा रहा टवेरा वाहन खाई में गिरा, छह लोग घायल, ड्राइवर को आई हैं गम्भीर चोटें,

 

वाहन में चालक सहित  06 लोग सवार थे । बताया गया है कि 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई । अन्य चार को घायलों को अस्पताल भेजा गया है । ये वाहन व वाहन में सवार लोग रामपुर यू0पी0 के बताये जा रहे हैं। स्थानीय पुलिस व आसपास के लोगों ने राहत व बचाव में सहयोग किया ।

You missed

You cannot copy content of this page