नैनीताल । कुमाऊं विश्वविद्यालय विजिटिंग प्रोफेसर निदेशालय तथा एलुमनी सेल कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा हिमालय की जैव विविधता पर विषय पर आयोजित व्याख्यान के पद्मश्री अनूप साह मुख्य वक्ता थे ।
 कार्यक्रम की शुरुआत प्रो.ललित  तिवारी, निदेशक, विजिटिंग प्रोफेसर निदेशालय  तथा महासचिव एलुमनी सेल के  स्वागत भाषण से हुई।  मुख्य कुलानुशासक प्रो. एच. सी. एस. बिष्ट ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
प्रो. तिवारी ने पद्मश्री अनुप साह का परिचय देते हुए बताया कि अनूप साह नैनीताल माउंटेनियरिंग क्लब के अध्यक्ष हैं और उन्होंने नेहरू पर्वतारोहण संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त किया है। अनुप साह  एक कुशल पर्वतारोही  तथा एक जाने-माने वन्यजीव व सांस्कृतिक फोटोग्राफर भी हैं। वे हिमालयी अभियानों में भागीदारी और प्राकृतिक जीवों के व्यवहार के अध्ययन के विशेषज्ञ हैं।
अपने व्याख्यान में अनुप साह ने भारतीय हिमालयी क्षेत्र, विशेषकर उत्तराखंड की जैव विविधता पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जैव विविधता का अर्थ समझाते हुए नैनीताल की वनस्पतियों और जीवों की विविधता पर चर्चा की। उन्होंने छात्रों को विभिन्न प्रजातियों की संरक्षण आवश्यकता, वन्यजीव व्यवहार, और प्राकृतिक फोटोग्राफी की तकनीक के बारे में बताया और छात्रों के लिए इसमें उपलब्ध करियर विकल्पों पर भी चर्चा की।
उन्होंने खाद्य मशरूम, औषधीय गुणों से भरपूर कीड़ा जड़ी, जो आज स्थानीय दोहन का शिकार है, तथा पटवा पौधे के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने हिमालय की पक्षी प्रजातियों जैसे: मोनाल, स्नो पार्ट्रिज, हिल पार्ट्रिज, ग्रेट येलोनैप थ्रश, बैबलर, मैगपाई, ब्रॉडबिल, हॉर्नबिल विभिन्न प्रकार की बतखें और हंस के बारे में रोचक जानकारियाँ दीं।
उन्होंने यह भी बताया कि हर 12 साल में खिलने वाला कंडाली फूल अब वर्ष 2027 में पुनः खिलेगा, जो जैव विविधता के चक्र को दर्शाता है।  पद्मश्री अनूप साह ने  कहा कि हिमालय की रेंज  उत्तराखंड में 320 किलोमीटर है जहां नंदा देवी पर्वत ,कामत सहित  200 पर्वत हैं। उत्तराखंड में 102 स्तनधारी ,790 चिड़िया , 124 मछलियां ,69 रेप्टाइल्स मिलती हैं । 4000 पौधों की प्रजाति जिसमें  से एक तिहाई मेडिसिनल ,161 रेयर तथा 30 प्रतिशत लुप्तप्राय हैं ।विशेष व्याख्यान में पद्मश्री अनूप साह को पुष्प गुच्छ भेट किया गया  तथा शॉल उड़ाकर एवं  हर्षित कुमार द्वारा बनाए उनके स्केच  भेट कर सम्मानित किया गया ।
  कार्यक्रम में प्रो. लता पांडे, प्रो.अनिल बिष्ट, प्रो .नीलू लोधियाल, डॉ. पैनी जोशी,डॉ मनोज आर्य, डॉ कपिल खुल्बे ,डॉ नवीन पांडे,डॉ हेम जोशी,डॉ प्रभा पंत, डॉ हिमानी कार्की, दिशा, विशाल,मयंक,आनंद,गौरव,लता,वसुंधरा,पूजा गुप्ता  सहित जूलॉजी,बॉटनी के विद्यार्थी उपस्थित रहे ।

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You missed

You cannot copy content of this page