खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  14 अगस्त की सुबह जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव के दौरान जिला पंचायत कार्यालय के निकट से बलपूर्वक उठाये गए जिला पंचायत सदस्यों ने एक वीडियो जारी कर कहा कि वे अपनी मर्जी से घूमने गए हैं ।

ALSO READ:  ट्रेडर्स कप हॉकी: शाहबाद इलेवन और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली फाइनल में, रोमांचक मुकाबलों में मारी बाजी

उन्होंने कहा कि उनके बारे में मीडिया में व अन्य माध्यमों से दुष्प्रचार न किया जाय । उन्होंने अपने परिजनों से भी चिंता न करने को कहा है ।

इन जिला पंचायत सदस्यों में डिकर मेवाड़ी,विपिन जंतवाल,दीपक बिष्ट,तरुण शर्मा व प्रमोद कोटलिया शामिल हैं । पुलिस ने इन्हें आज रात तक उनके घर पहुंचाने का वायदा किया है ।

You cannot copy content of this page