नैनीताल । भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा के भीमताल ब्लाक के मंगोली ग्राम सभा पहुंचकर जनसंपर्क किया एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात कर डबल इंजन सरकार की विकास योजनाओं एवं स्वरोजगार योजना के बारे में चर्चा की ।

इस जनसंपर्क में चंदन कनवाल बूथ अध्यक्ष,बच्ची सिंह अधिकारी पूर्व प्रधान, श्रीमती देवकी अधिकारी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, गीता देवी,बालम सिंह एवं अन्य ग्रामवासी शामिल रहे ।

डॉ भुवन चंद्र आर्य ने आज ही नलनी घटगड पहुंचकर जनसंपर्क किया एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात कर डबल इंजन सरकार की विकास योजनाओं को प्रचारित किया । जिससे कि अंतिम छोर में निवास करने वाले लोगों को भी लाभ मिले

इस भ्रमण में उनके साथ गोविन्द सिंह अधिकारी ग्राम प्रधान,कुंदन अधिकारी पूर्व प्रधान, हीरा अधिकारी,जशोद सिंह , दिनेश आर्या ,तेज राम , लक्ष्मी बिष्ट, सोनिया रावत, नवीन आर्य ,लाल सिंह ,राम सिंह, महेंद्र सिंह एवं अन्य ग्रामवासियों से मुलाकात की ।


