नैनीताल । भीमताल, ज्योलीकोट एवं गाजा क्षेत्र में डायरिया वायरल बीमारी के फैलने की सूचना मिलने के बाद ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ज्योलीकोट एवं बेलुवाखान में दो अलग अलग टीमों ने मौके पर गांव में पहुंचकर 90 से अधिक प्रभावित ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच और उपचार शुरू किया।

ग्रामीण क्षेत्रों में मौसमी बदलाव और दूषित पानी या वायरल संक्रमण के कारण अचानक बीमारी फैलने के मामलों को देखते हुए ब्लॉक प्रमुख ने अलर्ट मोड में क्षेत्र की समस्या को गंभीरता से लिया। मौके पर पहुंचकर इसकी जानकारी भी ली बीमारी के सही कारणों का पता लगाने के लिए डायरिया ,मलेरिया, टाइफाइड या दूषित पानी से होने वाले मरीजों के ब्लड सैंपल और क्षेत्र के पेयजल स्रोतों के पानी के नमूने जांच के लिए लैब भेजने के निर्देश दिए।

ब्लॉक प्रमुख ने सभी से कहा बीमारी के लक्षण दिखने पर खुद से कोई दवा खाने के बजाय नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र या तैनात टीम से संपर्क करने को कहा। इस दौरान ग्राम प्रधान डॉ बबिता मनराल, हरगोविंद रावत, नवल कुमार, मनोज बरगली, कैलाश जोशी, योगेश रजवार, इंदर नेगी, स्वास्थ्य विभाग के डॉ एवं अधिकारी, जल संस्थान के अधिकारी उपस्थित रहे।


