नैनीताल । आशीर्वाद विमेंस क्लब ने भूमियाधार स्थित नीब करौरी बाबा आश्रम में गुरुवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के पोंधे रोपे गए। साथ ही पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस मौके पर मोरपंखी ,चंपा मधु कामिनी, मोगरा,गुलाब, ईकस, ओरा, चन्दनी व सावनी के दर्जनों पौधों को गमले में रोपा गया गया। संस्था के सदस्यों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाने की सख्त जरूरत है और यह संस्था इस दिशा में अपना दायित्व बखूबी निभाने का प्रयास कर रही है। जिसे भविष्य में भी जारी रखा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों की ओर से हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया।
इस अवसर पर शोभा गुप्ता, रेखा कंसल , गीता साह, रेखा त्रिवेदी, नीलू एलहेनस, मीनू शर्मा, मीनू शर्मा, निधि कंसल , मोनिका साह, वर्षा, अंजली श्रीवास्तव,मंजू बिष्ट उपस्थित थे।


