खबर शेयर करें 👉
नैनीताल। नैनीताल में यूथ कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन माल  रोड स्थित एक होटल में किया गया।
    इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे यूथ कांग्रेस के नैनीताल जिला प्रभारी माधव कृष्णा और नैनीताल विधानसभा प्रभारी श्रुति कुमारी का प्रथम बार नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प-गुच्छ भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया। बैठक की अध्यक्षता यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष शिवम बजाज ने की, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन नगर अध्यक्ष बंटू आर्या द्वारा किया गया।
​बैठक के दौरान संगठन के विस्तार और आगामी चुनावी रणनीतियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्य रूप से नैनीताल नगर की बूथ कमेटियों के गठन, उन्हें सक्रिय करने और धरातल पर यूथ कांग्रेस की भूमिका को मजबूत करने जैसे कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। जिला प्रभारी माधव कृष्णा और विधानसभा प्रभारी श्रुति कुमारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा ही संगठन की रीढ़ हैं और बूथ स्तर पर मजबूती से ही पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी।
​इस महत्वपूर्ण बैठक में क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों और युवाओं ने सहभागिता की, जिनमें जिला पंचायत सदस्य जिशांत कुमार, रविन्द्र राठौर, अमन, नमन चीमा, सक्षम जोशी, जलज वर्मा, प्रशांत, हमाम अहमद, सोनू कुमार, रजब, भोपाल चंद्र और मनीष मौर्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों को प्रखरता से उठाने का संकल्प लिया।

You missed

You cannot copy content of this page