खबर शेयर करें 👉

सोमवार को विजिलेंस की टीम ने चकबंदी दफ्तर रुड़की हरिद्वार में छापा मारकर चकबन्दी अधिकारी के पेशकार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम बंद कमरे में पेशकार से पूछताछ कर रही है।

 

बताया जा रहा है कि पेशकार ने एक ग्रामीण से उसका काम करने के लिए आठ हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने विजिलेंस से की थी। शिकायत पर विजिलेंस ने शाम करीब साढ़े चार बजे पेशकार राजेंद्र चौहान को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस की कार्यवाही से चकबंदी कार्यालय के बाहर वकीलों और अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गई है ।

ALSO READ:  मोहन लाल साह बालिका इंटर कॉलेज के संयोजन में विद्यालय के मैदान में ब्लॉक स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

इस घटना से चबन्दी ऑफिस में हड़कंप मचा हुआ है । इससे पूर्व विगत शाम को हरिद्वार में ही पुलिस का एक दरोगा 20 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था ।

You missed

You cannot copy content of this page