नैनीताल। एक कारोबारी की पिकअप भवाली रोड में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कारोबारी बुरी तरह घायल हुआ जिसे बाद में राजकीय बीडी पांडे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरनगर निवासी फैजान कुरैशी रविवार को मुजफ रनगर से पिकअप में उत्तराणी मेले का सामान लेकर बागेश्वर जा रहा था। सोमवार सुबह तडक़े पांच बजे भवाली रोड पर पाइंस क्षेत्र स्थित एक मोड़ में अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप में सवार फैजान के सिर व पैर में गंभीर चोट आ गई। वहीं चालक जमीरउद्दीन बाल-बाल बचा। वाहन चालकों की मदद से फैजान को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. टीके टमटा ने बताया कि सिर पर गंभीर चोट होने के कारण फैजान को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।


