खबर शेयर करें 👉

देहरादून ।  भारत स्काउट एवं गाइड उत्तराखंड के प्रादेशिक कैंपिंग सेंटर भोपालपानी रायपुर रोड़ देहरादून में शुक्रवार को वृक्षारोपण स्काउट एवं गाइड के कैडेट्स  द्वारा किया गया ।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारत स्काउट एवं गाइड के प्रदेश सचिव रविंद्र मोहन काला एवं उप मुख्य वार्डन नागरिक सुरक्षा उमेश्वर सिंह रावत  के द्वारा बच्चों को  वृक्षारोपण के महत्व एवं उपयोगिता की जानकारी के साथ-साथ वृक्षारोपण करवाया गया । रावत ने कैडेट्स का आह्वान किया कि आज के इस ग्लोबल वार्मिंग के समय में हर नागरिक को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए । इस अवसर पर आम अमरूद लीची आदि प्रजाति के फलदार पौधे रोपे गए ।

You missed

You cannot copy content of this page