खबर शेयर करें 👉
नैनीताल। कूड़ा वाहन ब्रेक फेल होने से वह अनियंत्रित होकर  मकान की छत में जा गिरा, जिससे वाहन चालक रहमत अली और सहायक मुकेश कुमार घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों का प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को छुट्टी दे दी गई।
 जानकारी देते हुए अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल ने बताया सफाई वाहन पिकअप कूड़ा लेकर स्टोनले क्षेत्र से तल्लीताल की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पिकअप वाहन का  ब्रेक फेल होने के चलते वाहन 50 फीट खाई में लौटने के बाद एक घर की छत में जा गिरा। जिसमें 2 लोग घायल हुए हैं गनीमत रही कि हादसे में दोनों  गंभीर चोट नहीं लगी।

You missed

You cannot copy content of this page