खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । आगामी नगर स्थानीय निकाय निर्वाचन की तैयारिया हेतु बुधवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त उत्तराखंड चंद्रशेखर भट्ट ने  राज्य अतिथि गृह नैनीताल में संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक की गयी।


बैठक में निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि निर्वाचक नामावली के विस्तृत पुनरीक्षण का कार्य जल्द कराया जाना हैं । इस हेतु उन्होंने समस्त निकायों को निर्देश दिए गए कि वे अपने निकायों से संबंधित वार्डो का नजरी नक्शा तैयार कर लें ताकि एक वार्ड के मतदाता दूसरे वार्ड में सम्मिलित ना हो जाए।

ALSO READ:  बेतालघाट मेले में हुआ भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जोरदार स्वागत, रामगढ़ ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में किया सघन जनसंपर्क, केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई ।

उन्होंने जनपद के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए गए की 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष पूर्ण होने वाले मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज किया जाएगा व किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से ना छूटने पाए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक(यातायात) नैनीताल के अलावा नंदन सिंह नेगी नायब तहसीलदार, असलम अली प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, कैलाश बोरा वरिष्ठ सहायक, छत्रपाल सिंह कनिष्ठ सहायक, पूजा अधिशासी अधिकारी नैनीताल, संजय कुमार अधिशासी अधिकारी भवाली,हिमांशु टम्टा, नेहा आर्या, हिमांशु जोशी, चंदन तिवारी(लिपिक) आदि मौजूद थे।

You missed

You cannot copy content of this page