खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । श्रीराम सेवक सभा ने अपनी वर्षों पुरानी परंपरा को जारी रखते हुए फागोत्सव 2022 की तैयारियां शुरू कर दी हैं । फागोत्सव 8 मार्च से 19 मार्च तक चलेगा । फागोत्सव का मुख्य आकर्षण महिला होली व स्वांग होता है । जिसकी तैयारियों के सम्बंध में चर्चा के लिये रामसेवक सभा ने 20 फरवरी रविवार को सभा भवन में समस्त महिला होली दलों की बैठक बुलाई है ।

ALSO READ:  100वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ, हॉकी अकादमी रुद्रपुर ने जीता उद्घाटन मुकाबला,

श्रीराम सेवक सभा के महासचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि यह बैठक अपरान्ह 2.30 बजे से होगी । जिसमें महिला होली गायन के स्वरूप,समय आदि पर सुझाव प्राप्त कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा । जगदीश बवाड़ी ने बताया कि गत वर्ष महिला होली गायन में प्रतिभाग कर चुकी सभी टीमों को इस बैठक में भाग लेने हेतु सूचित किया जा रहा । उल्लेखनीय है कि रामसेवक सभा द्वारा पिछले कई वर्षों से भव्य रूप से फागोत्सव का आयोजन किया जा रहा है ।

You missed

You cannot copy content of this page