खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष और लालकुआं से कांग्रेस प्रत्याशी  हरीश रावत बुधवार की दोपहर में लालकुंआ कोतवाली पहुंचे और उन्होंने पुलिस कर्मियों से बैलेट पेपर के जरिये कांग्रेस को और मजबूत करने की अपील की । हरीश रावत ने पुलिस कर्मियों को आश्वस्त किया कि राज्य में कांग्रेस की सरकार आने पर पुलिस कर्मियों के ग्रेड पे की मांग का समाधान किया जाएगा ।

ALSO READ:  100वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता: शुक्रवार को हुए रोमांचक मुकाबले, यंगमैन हॉकी क्लब रामपुर,रोहिला टाईगर रामपुर व एन ई आर झांसी ने जीते कड़े मुकाबले ।

पूर्व मुख्यमंत्री व लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी हरीश रावत ने ऑडियों जारी कर पुलिस कर्मियों की ग्रेड पे की समस्या के समाधान का वादा किया है । जिसमें उन्होने कहा है कि राज्य सरकार के एक गलत निर्णय ने राज्य के पुलिस कर्मियों को गहाराई तक चोट पहुंचाई है। उनकी भावनाओं को आहत किया है। जो ग्रेड पे उनको दी गई थी उनको डाउन ग्रेड करना उनकी कर्तब्यनिष्ठा का उपहास उडाया है। उन्होने कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही प्राथमिकता के आधार पर पुलिस कर्मियों से किया गया ग्रेड पे का वादा पूरा किया जाएगा। जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री लालकुआं कोतवाली पहुंचे। जहां पर उन्होने पुलिस कर्मियों से मुलाकात कर वोट मांगे। साथ ही पोस्टल वैलेट के माध्यम से कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर कांग्रेस को और अधिक मजबूत करने की अपील की ।

You missed

You cannot copy content of this page