खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। उत्तराखंड जल संस्थान के नौ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को मुख्य प्रशासनिक अधिकारी  पद पर पदोन्नति मिली है।

 

मुख्य महाप्रबंधक नीलिमा गर्ग की ओर से जारी आदेश के अनुसार। महाप्रबंधक कार्यालय भीमताल में तैनात वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भास्कर पंत, अल्मोड़ा शाखा के देवेंद्र सिंह बिष्ट, रामनगर शाखा के नारायण सिंह अधिकारी, लालकुआं शाखा में तैनात पुष्कर चंद्र, पौड़ी में तैनात अनुज कुमार, मसूरी में तैनात मनीष कुमार, टिहरी में तैनात राजेंद्र नेगी, रुद्रप्रयाग में तैनात राजेंद्र प्रसाद व हरिद्वार में तैनात अनिल कुमार शर्मा की पदोन्नति मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पद पर हुई है।

ALSO READ:  आवश्यक सूचना -: वैधशाला से कृष्णापुर मोटर मार्ग निर्माण के लिए 14 जून को बुलाई गई ग्राम सभा की खुली बैठक,

 

पदोन्नति अधिकारियों ने प्रबंध तंत्र का आभार जताया है।

You missed

You cannot copy content of this page