नैनीताल ।

उत्तराखंड शासन द्वारा स्टाफिंग पैटर्न के तहत 22 वर्ष की सेवा में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी की पदोन्नति का निर्धारण करने के साथ ही कुमाऊं विश्वविद्यालय में कुल 5 मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पदोन्नति से नियुक्त हुए हैं । इसके अतिरिक्त 34 लिपिक वर्गीय कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है।

 

इस संबंध में जानकारी देते हुए डी एस बी परिसर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गणेश बिष्ट ने बताया कि  12 जनवरी को आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति द्वारा विश्वविद्यालय के कुल 34 लिपिक वर्गीय कर्मचारियों को पदोन्नति वर्ष में स्टाफिंग पैटर्न के तहत पदोन्नति का लाभ प्रदान किया गया है। इसमें मुख्य प्रशासनिक अधिकारी में दीपक बिष्ट, सुरेश लाल, कमला आर्या, नंदन खतवाल और रमेश चंद्र जोशी को पदोन्नति प्राप्त हुई वहीं गोकरण सिंह, प्रकाश पाठक, मुन्नी बहुगुणा, नवीन जोशी और ओमप्रकाश सकटा को वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई है। प्रशासनिक अधिकारी के पद पर चंद्र बल्लभ जोशी, रीता लोहनी, हेमलता पलड़िया, कैलाश जोशी और राजेश बिनवाल को पदोन्नति प्राप्त हुई व प्रधान सहायक के पद पर वाहिद खान, सोहैल सिद्दीकी, नरेंद्र जोशी, कमल साह और मुन्नी जोशी तथा वरिष्ठ सहायक के पद पर अनूप कुमार, विनोद कीर्ति, मनोज रौतेला, राजेंद्र ढैला, ब्रजेश जोशी को पदोन्नति प्राप्त हुई है।

ALSO READ:  मल्लीताल शेरवानी के निकट शिव मंदिर में भगवान शिव,माता पार्वती, भगवान गणेश की नई मूर्तियों का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान विधि विधान के साथ शुरू । कल 26 जुलाई को हवन,यज्ञ के साथ होगा भंडारा ।

 

श्री बिष्ट ने पदोन्नति प्रक्रिया को संपन्न कराने में उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष भूपाल सिंह करायत के भरपूर सहयोग व मार्गदर्शन का विशेष धन्यवाद दिया। साथ ही विश्वविद्यालय के सभी संगठनों ने शासनादेश के तहत समय से पदोन्नति प्रक्रिया संपन्न करने पर कुलपति प्रो दीवान रावत सहित कुलसचिव, वित्त नियंत्रक एवं सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। सभी पदोन्नत्त कर्मचारियों को कुमाऊं विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष आनंद रावत, महामंत्री दीपक जोशी, डी एस बी परिसर कर्मचारी संघ के सचिव राजेंद्र ढैला सहित सभी पदाधिकारियों, भीमताल परिसर के अध्यक्ष भगवान ध्यानी, सचिव रमेश भट्ट, लक्ष्मण रौतेला सहित प्रशासनिक भवन शाखा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई प्रेषित की है।

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You missed

You cannot copy content of this page