खबर शेयर करें 👉

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के द्वारा दिनांक 18 जनवरी, 2024 को प्रातः 10:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के मैदानी भागों में दिनाँक 19 जनवरी, 2024 को शीत दिवस एवं घने कोहरे की सम्भावना व्यक्त की गई है, साथ ही वर्तमान समय में भी जनपद के मैदानी क्षेत्रों (हल्द्वानी, लालकुआँ, कालाढूंगी व रामनगर) में शीत दिवस एवं कोहरे की स्थिति बनी हुई है जिसके फलस्वरूप अत्यधिक ठंड, शीतलहर एवं घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से जनपद के मैदानी क्षेत्रों में अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं के जान-माल के खतरे की सम्भावना है।

ALSO READ:  उत्तराखंड उपनल कर्मचारी संघ की अवमानना याचिका की सुनवाई में हाईकोर्ट का कड़ा रुख, हाईकोर्ट के आदेशों का अनुपालन के लिए सरकार को मिला सीमित समय,

 

उक्त के क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के म‌द्देनजर दिनांक 19.01.2024 (शुक्रवार) को जनपद के मैदानी क्षेत्रों (हल्द्वानी, लालकुआ, कालाढूंगी व रामनगर) के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है।

ALSO READ:  जिला बार एसोसिएशन का कैरम टूर्नामेंट: चंद्रप्रकाश और मुकेश चंद्रा सिंगल्स के फाइनल में; कल (10 जून) को खेले जाएंगे दोनों श्रेणियों के महा-मुकाबले,

 

जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नैनीताल।

 

You missed

You cannot copy content of this page