खबर शेयर करें 👉

भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नैनीताल ।
भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, नैनीताल में आज विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर एनएसएस इकाई द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रार्थना सभा में छात्र करन सिंह गैड़ा द्वारा दिए गए एक प्रभावशाली भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने जनसंख्या वृद्धि के कारणों, प्रभावों और उसके दूरगामी परिणामों पर प्रकाश डाला। उनके विचारों ने छात्रों को इस गंभीर समस्या की ओर सोचने के लिए प्रेरित किया।

ALSO READ:  मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर के वार्षिक समारोह में हुए शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम, हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति आशीष नैथानी थे समारोह के मुख्य अतिथि,

एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक मीनाक्षी बिष्ट ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए जनसंख्या वृद्धि से उत्पन्न सामाजिक, आर्थिक एवं पर्यावरणीय समस्याओं की जानकारी दी और छात्रों से सतत विकास व जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य बी.एस. मेहता ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में बताया कि किस प्रकार भारत आज विश्व का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन चुका है और जनसंख्या नियंत्रण की आवश्यकता अब पहले से कहीं अधिक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और जागरूकता ही इस चुनौती का समाधान है।

ALSO READ:  उत्तराखंड हाईकोर्ट के जज न्यायमूर्ति आलोक वर्मा ने दिया इस्तीफा, विधि एवं न्याय मंत्रालय ने इस्तीफा मंजूर किया, क्या है इस्तीफे का कारण ?

इस अवसर पर छात्रों ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता हेतु नए डस्टबिन लगाए तथा नागरिक शिष्टाचार (Civic Sense) को बढ़ावा देने वाले सूचना पट्ट (Display Boards) भी लगाए।

इस पूरे कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं छात्रगण उपस्थित रहे और इस महत्वपूर्ण दिवस को सफल एवं सार्थक बनाया।

You cannot copy content of this page