खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । ऑल सेंट्स कॉलेज के समीप शनिवार की सुबह बांज का एक विशाल पेड़ गिरने से विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं । इसके अलावा पेड़ के सड़क में गिरने से राजभवन से शेरवुड कॉलेज,अयारपाटा की ओर जाने वाले मार्ग में कई घण्टे तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही । यहां तक कि पैदल राहगीरों को भी असुविधा हुई । क्योंकि इस मार्ग में पैदल चलने का भी यही एकमात्र रास्ता है ।

पेड़ गिरने की सूचना के बाद वन विभाग व एस डी आर एफ़ की टीम मौके पर पहुंची है और वुड कटर मशीन से पेड़ काटकर रास्ता खोला जा रहा है ।

ALSO READ:  नैनीताल पुलिस लाइन में तैनात मुख्य आरक्षी चालक टेक चंद का आकस्मिक निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक की लहर ।

You cannot copy content of this page