नैनीताल । भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का सघन दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया।
अपने प्रवास के दौरान डॉ. आर्य बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम सभा गरमपानी पहुंचे, जहां उन्होंने महिला सभागार में जिला महामंत्री श्री रंजन बर्गली और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इसके पश्चात उन्होंने क्षेत्र के महिला समूहों की सदस्यों से मुलाकात कर उनसे संवाद स्थापित किया। इस मुलाकात के दौरान श्रीमती माया देवी, कु. अंजू, कु. हिमानी, भूमिका, प्रिया आर्य, चित्रा मेहरा, चारू और रेनू देवी सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं, जिनसे डॉ. आर्य ने उनके सामाजिक व आर्थिक विकास को लेकर चर्चा की।
गरमपानी प्रवास के दौरान ही डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने टैक्सी यूनियन के सदस्यों और चालकों के साथ भी एक बैठक की।
टैक्सी चालकों ने उनके समक्ष अपनी प्रमुख समस्या रखते हुए बताया कि नैनीताल शहर में ‘ टीबी’ नंबर की गाड़ियों के प्रवेश पर प्रतिबंध है, जिससे उनके रोजगार पर विपरीत असर पड़ रहा है। चालकों ने मांग की कि इन गाड़ियों को नैनीताल शहर में प्रवेश की अनुमति दी जाए। इस पर डॉ. आर्य ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे इस गंभीर समस्या के स्थायी समाधान के लिए माननीय मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत रूप से अनुरोध करेंगे। इस मौके पर विजय कुमार, विशन सिंह, कमलेश सिंह, तरुण कुमार, मनोज सिंह, सूरज, गोविन्द रजवार, ललित गोस्वामी, डीके वर्मा, हमाद सिंह, प्रताप सिंह, दिनेश और संतोष सहित अनेक चालक उपस्थित रहे।

अपने जनसंपर्क के अगले चरण में डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने मल्लीताल, नैनीताल स्थित सब्जी आढ़त का दौरा किया। वहां उन्होंने स्थानीय सब्जी व्यापारियों से मुलाकात कर व्यापार में आ रही विभिन्न दिक्कतों और उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। व्यापारियों को भरोसा दिलाते हुए डॉ. आर्य ने कहा कि वे जल्द ही इन समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे और उनका त्वरित निस्तारण कराने का प्रयास करेंगे। इस दौरान आढ़त और सब्जी व्यवसाय से जुड़े आन सिंह, प्रेम सिंह, केशव चन्द्र पन्त, जगदीश, सतीश, शाकिर अली, मोहम्मद सिद्दीकी, नवीन वर्मा, मोहन, गुरफान, शकील अहमद, निर्मल चन्द्र, जीवन सिंह, राहुल शाह, वैभव कुमार, विजय, भूपेन्द्र बिष्ट, आनंद और पंकज शाह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इसी कड़ी में, शहरी विकास कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रथम बार नैनीताल आगमन पर नैनीताल क्लब में एक भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने मंत्री जी को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया। इसके साथ ही, डॉ. आर्य ने नवनियुक्त मंडल प्रभारी मनोज भट्ट का भी पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी लाने को लेकर भी संक्षिप्त चर्चा हुई।


