खबर शेयर करें 👉
नैनीताल  । भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष और न्यूनतम वेतन सलाहकार बोर्ड के सदस्य विरेन्द्र खकरियाल की अध्यक्षता में उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को भवाली में आयोजित की गई। बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए बताया कि उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है और अतिरिक्त विभागों का कार्य भी उन पर थोपा जा रहा है।
  कर्मचारियों ने अपनी प्रमुख मांगों में स्वयं को राज्य कर्मचारी घोषित करने, मासिक वेतनमान 26,000 रुपये करने, अतिरिक्त कार्यों का पारिश्रमिक देने और हर माह मोबाइल रिचार्ज की सुविधा प्रदान करने की मांग रखी। वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से केवल आश्वासन मिल रहे हैं, लेकिन धरातल पर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।
​बैठक में जिला प्रभारी विरेन्द्र खकरियाल ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के संघर्ष को समर्थन देते हुए घोषणा की कि भारतीय मजदूर संघ इन मांगों को लेकर आगामी 20 अगस्त को प्रदेश के सभी जिलों में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेगा। उन्होंने कर्मचारियों के हितों के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता दोहराई। इस बैठक में भारतीय मजदूर संघ नैनीताल की पदाधिकारी, उत्तरांचल आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ की संगठन मंत्री प्रेमा बिष्ट, भीमताल ब्लॉक की अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं उपस्थित रहीं, जिन्होंने अपनी मांगों के समाधान तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

You missed

You cannot copy content of this page