खबर शेयर करें 👉

भीमताल। खुटानी -पदमपुरी मोटर मार्ग के अल्चौना चाफी के समीप रविवार को तेज बारिश के दौरान सड़क में मलवा आने से यह मार्ग दो घंटे से अधिक समय के लिए बाधित रहा। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में छोटे वाहनों के लिए मार्ग खुल गया था।

ALSO READ:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नैनीताल में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, पत्रकारों से वार्ता में कहा "कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कोई गम्भीरता से नहीं लेता" ।

बताया गया है कि रविवार की दोपहर दो बजे तेज बारिश के दौरान चाफी -अल्चौना के ठीक ऊपर वाली सड़क पर पहाड़ी से भरभराकर मलवा आ गया। लोनिवि की जेसीबी मशीन लगाई। यात्रियों की मदद से पहले छोटे वाहनों के लिए मार्ग खोला गया। लोनिवि की अपर सहायक अभियंता तनुजा राणा ने बताया मलवा आने से मार्ग अवरूद्ध रहा, जेसीबी लगाकर मलवे की सफाई की गयी और मार्ग खोल दिया है।

ALSO READ:  बधाई -:उत्तराखंड पी सी एस 2024 का अंतिम परिणाम घोषित, डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी सहित विभिन्न पदों के लिए चुने गए अभ्यर्थियों की सूची

 

You missed

You cannot copy content of this page