खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी दिनांक 20 मार्च (सोमवार) को एक दिवसीय जनपद भम्रण पर आ रहे है।
इस आशय की जानकारी देते हुए जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी सोमवार को प्रातः 10:45 बजे आई0टी0आई0 हेलीपैड नंदना खटीमा उधम सिंह नगर से प्रस्थान कर, प्रातः 11:00 केलाखान हेलीपैड नैनीताल पर आगमन करेंगे। तत्पश्चात 12:00 बजे डी0एस0ए0 मैदान नैनीताल में स्वर्गीय एन0के0 आर्य मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात 12:55 बजे केलाखान हेलीपैड से प्रस्थान कर, दोपहर 01:10 बजे पी0एन0जी0 डिग्री कॉलेज हेलीपैड रामनगर के लिए रवाना होंगे। तत्पश्चात दोपहर 01:30 बजे हनुमान धाम छोई रामनगर में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित दिव्यांग सहायतार्थ शिविर में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री श्री धामी 03:05 बजे जीटीसी हेलीपैड देहरादून के लिए रवाना होंगे।

ALSO READ:  बधाई -:उत्तराखंड पी सी एस 2024 का अंतिम परिणाम घोषित, डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी सहित विभिन्न पदों के लिए चुने गए अभ्यर्थियों की सूची

 

You missed

You cannot copy content of this page