खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । मोहन लाल साह बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज की छात्रा रेखा आर्या का चयन विद्यालयी नेशनल स्कूल हॉकी अंडर-14 के लिए उत्तराखंड की टीम में हुआ है। वह 2 से10 जनवरी तक ग्वालियर में होने वाले टूर्नामेंट में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी ।
 रेखा आर्या के उत्तराखंड की टीम में चुने जाने पर विद्यालय की प्रिंसिपल शबनम अहमद, मैनेजर विनय साह, खेल शिक्षिका पुष्पा दर्मवाल, रश्मि पुरोहित, पूनम दुहन और समस्त स्टाफ, हॉकी कोच सुनील कुमार, भगवत मेर, कमल बिष्ट आदि ने बधाई दी है ।

You missed

You cannot copy content of this page