खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने राज्य गृह विभाग के अंतर्गत उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस / अभिसूचना), अग्निशमन द्वितीय अधिकारी एवं गुल्मनायक पुरूष (पीएसी/आईआरबी) के रिक्त 222 पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाईन आवेदन-पत्र आमंत्रित किये  हैं। ऑनलाइन आवेदन के क्रम में प्रमुख तिथियां निम्नवत् है-

ALSO READ:  भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल में हुई ब्लॉक स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता, 200 से अधिक बच्चों ने किया प्रतिभाग,

1. विज्ञापन प्रकाशन एवं ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि: 31 जनवरी, 2024

2. ऑनलाइन आवेदन किये जाने की अंतिम तिथि: 20 फरवरी, 2024 (रात्रि 11:59:59 बजे तक)

प्रश्नगत पदों हेतु इच्छुक / पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर प्रसारित विस्तृत विज्ञापन में वर्णित समस्त शर्तों/निर्देशों का भली-भांति अवलोकन करना सुनिश्चित करें। ऑनलाइन आवेदन करते समय उत्पन्न समस्याओं के समाधान हेतु अभ्यर्थी [email protected] पर ई-मेल कर सकते हैं।

ALSO READ:  स्व.चंद्रलाल साह ठुलघरिया की 103 वीं जयंती पर हुए विविध कार्यक्रम, दो पुस्तकों का भी हुआ लोकार्पण ।

You missed

You cannot copy content of this page