खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी । मतदान दिवस 19 अप्रैल के अवसर पर जनपद में आमजनमानस के आवश्यक वाहनों की आवागमन पर कोई प्रतिबंध नही होगा।

नोडल अधिकारी एमसीएमसी/अपर जिलाधिकारी नैनीताल शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि आयोग के दिशा निर्देशों के अनुपालन में आमजनता को आवश्यक कार्य हेतु आवागमन करने में कोई परेशान ना हो इसके लिए आम जनता जो आवश्यक कार्य हेतु आवागमन करते है तो उन वाहनों पर कोई प्रतिबंध नही होगा। उन्होने आम जनमानस से अपील की है कि आवश्यक होने पर ही आवागमन करें।

ALSO READ:  अखिल भारतीय महिला परिषद  नैनीताल द्वारा जिला उप कारागार हीरानगर, हल्द्वानी में महिला कैदियों के लिए आयोजित छह माह के सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का  समापन हुआ, जिला जज प्रशांत जोशी ने बांटे प्रमाण पत्र,

 

उन्होंने कहा आवागमन के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन करना अनिवार्य है।
उन्होने आम जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक मतदान कर महापर्व में भाग लें।
——-

You missed

You cannot copy content of this page