खबर शेयर करें 👉
नैनीताल।  भवाली रोड में जोखिया क्षेत्र में रविवार देर शाम 35 वर्षीय युवक बिजली का काम करते समय सीढ़ी से गिरकर घायल हो गया। उंचाई से गिरने के कारण युवक के सिर, पैर व हाथ में चोट आई है। युवक को  बीडी पांडे अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों द्वारा हायर सेंटर रैफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार नैनीताल के समीप जोखिया क्षेत्र के एक रिसॉर्ट में बिजली का काम करने के दौरान श्याम सिंह सीढ़ी में चढ़े थे। इस दौरान सीढ़ी से पैर फिसलने के कारण वह लगभग 10 फीट की ऊंचाई से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसके साथी उसको लेकर बीडी पांडे अस्पताल में पहुंच गए। बीडी पांडे अस्पताल के डॉ. राहिल ने बताया कि युवक के हा‌थ, पैैैर व सिर में गंभीर चोटें आई हैं। स्थिति गंभीर देखते हुए उसको हायर सेंटर रैफर कर दिया।

You missed

You cannot copy content of this page