खबर शेयर करें 👉

भीमताल । धारी ब्लॉक के दुदुली में मैक्स कार के खाई में गिरने से उसमें सवार दो ग्रामीणों की मौत हो गयी, जबकि चालक समेत दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए  सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया है।

ALSO READ:  उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी की बैठक में "जो सरकार निकम्मी है,वो सरकार बदलनी है" अभियान की तैयारियों पर हुई चर्चा ।

 

जानकारी के अनुसार सोमवार को अम्दौ-दुदुली से मैक्स कार हल्द्वानी के लिए रवाना हुई। जिसमें दुदुली निवासी लता शर्मा पत्नी दिनेश चंद्र शर्मा, अम्दौ निवासी हरीश चंद्र बेलवाल व उनके दो बच्चे हल्द्वानी के लिए बैठे। दुदुली के समीप मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

ALSO READ:  ​भाजपा नेता डॉ.भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा के बेतालघाट ब्लॉक के विभिन्न गांवों में किया जनसंपर्क, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां,

 

इस दुर्घटना में लता शर्मा व हरीश चंद्र बेलवाल की मौत हो गयी, जबकि चालक कमल शर्मा व हरीश बेलवाल को दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये। मृतकों का पदमपुरी अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया।

You missed

You cannot copy content of this page