खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। पुलिस ने नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में पांच दिन से लापता हुए 33 वर्षीय युवक दीपक उपाध्याय का शव बरामद किया है।

 

 

पांच दिनों के सघन खोज अभियान के उपरांत, युवक का शव नगर के निकटवर्ती भवाली रोड स्थित ‘टूटा पहाड़ की खाई में बरामद हुआ । मृतक के परिजनों ने तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है।

 

 

तल्लीताल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मूलतः अल्मोड़ा जनपद के दूभड़ा सैनारी गांव का निवासी दीपक उपाध्याय हल्द्वानी मार्ग स्थित भुजियाघाट के एक होटल में कार्यरत था। वह 22 अप्रैल की रात्रि अपने तीन साथियों के साथ नैनीताल घूमने आया था। रात्रि लगभग 9 बजे वह तल्लीताल रोडवेज स्टेशन के समीप से रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। उसके भाई बाला दत्त उपाध्याय की शिकायत पर 23 अप्रैल को पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश प्रारंभ की थी।

ALSO READ:  उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी की बैठक में "जो सरकार निकम्मी है,वो सरकार बदलनी है" अभियान की तैयारियों पर हुई चर्चा ।

 

 

सोमवार को भवाली रोड  में टूटा पहाड़ से आगे पहाड़ी से दुर्गंध आने पर खाई में ढूंढ खोज की तो दीपक का शव ढलान वाली गहरी खाई में बरामद कर लिया गया।

 

 

शव के पास से मोबाइल फोन और एक जोड़ी जूते भी मिले हैं। उसका चेहरा बुरी तरह से श्रतिग्रस्त अवस्था में मिला।

 

 

शव की बरामदगी के पश्चात घटनास्थल की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल ‘फॉरेंसिक की टीम को बुलाया। दीपक का शव मिलने के बाद उसके भाई और अन्य परिजनों ने उसके साथ नैनीताल आए तीनों मित्रों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने ग्रामीणों के साथ पौधारोपण किया, दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा व  महिला नेताओं से मुलाकात की ।

 

 

 

परिजनों का कहना है कि दीपक का अचानक गायब होना और फिर दुर्गम खाई में शव मिलना किसी दुर्घटना का नहीं, अपितु सोची-समझी साजिश का परिणाम है। परिजनों ने आशंका जताई है कि साथियों ने किसी विवाद के उपरांत दीपक को खाई में धकेलकर उसकी जान ली है।

 

 

 

बताया जा रहा है कि घटना के दिन सभी ने पार्टी की थी और शराब भी पी थी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर तीनों साथियों को पूछताछ हेतु हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष मनोज नयाल ने बताया कि पुलिस मामले की हर दृष्टि से जांच कर रही है।

You missed

You cannot copy content of this page