खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । शहरी विकास विभाग निदेशालय में सहायक निदेशक रहे रोहिताश शर्मा ने शुक्रवार को नैनीताल नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ग्रेड -1 का चार्ज ग्रहण कर लिया है । चार्ज ग्रहण करने के बाद उन्होंने पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल से शिष्टाचार मुलाकात की ।  साथ ही पालिका कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया ।

ALSO READ:  नैनीताल पुलिस की फिर हुई किरकिरी -: नैनीताल पॉक्सो कोर्ट ने दी दुष्कर्म के षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार युवती को जमानत; हड़बड़ी में गिरफ्तारी और साक्ष्यों की कमी पर उठाये सवाल

 

(नए ई ओ,रोहिताश शर्मा का स्वागत करती पालिकाध्यक्ष व सभासद)

रोहिताश शर्मा इससे पहले दो बार नैनीताल नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रह चुके हैं । वे 9 मई 2008 से जून 2009 तक और फिर अप्रैल 2013 से जुलाई 2019 तक यहां अधिशासी अधिकारी रह चुके हैं ।

ALSO READ:  कुमाऊं विश्वविद्याल के पूर्व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एवं वरिष्ठ कर्मचारी नेता  नरेन्द्र सिंह रजवार का आकस्मिक निधन,

नैनीताल के अधिशासी अधिकारी ग्रेड -1 दीपक गोस्वामी का स्थान्तरण नगर निगम हरिद्वार हुआ है । उन्हें शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष की मौजूदगी में सभासदों ने भावपूर्ण विदाई दी ।

 

You missed

You cannot copy content of this page