खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । के एस एम राजकीय इंटर कॉलेज सूपी (नैनीताल) की शिक्षक अभिभावक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है । जिसमें लाखन सिंह अध्यक्ष, पदेन उपाध्यक्ष नरेंद्र बहादुर सिंह,सचिव जितेंद्र कुमार बिष्ट मनोनीत हुए ।

  विद्यालय सभागार में हुई पी टी ए की बैठक में शिक्षक अभिभावक संघ के 8 सदस्य भी मनोनीत हुए । जिनमें सुनकिया से भुवन सिंह व तुलसी देवी,कोकिलबना से तुलसी पांडे, सतबुंगा से कुंदन सिंह, निर्मला, गल्ला से गणेश सिंह,प्रियंका बिष्ट,लोध से तारा सिंह शामिल हैं ।
 बैठक का संचालन रमेश चन्द्र भट्ट व वरिष्ठ प्रवक्ता मीनाक्षी कीर्ति ने किया । बैठक में लीला शर्मा,प्रियंका बिष्ट,दीवान सिंह आदि भी मौजूद थे ।
ALSO READ:  नैनीताल का फ्लैट मैदान --:नगरपालिका - प्रशासन - डी एस ए में आमने सामने की स्थिति, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा का क्या हुआ ? भाजपा नगर महामंत्री ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार प्रयाग पांडे की टिप्पणी ।

You cannot copy content of this page