खबर शेयर करें 👉

*रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु नैनीताल पुलिस ने कसी कमर,*

*SSP NAINITAL मंजुनाथ टीसी ने संबंधित विभागों संग समन्वय गोष्ठी आयोजित कर दिए महत्वपूर्ण निर्देश,*

*जिलाधिकारी नैनीताल ने वीडियो कॉंफ़्रेंसिंग के माध्यम से तैयारी का लिया जायजा*

*SSP NAINITAL की दो टूक कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, होगी कड़ी कार्यवाही,*

*माननीय सर्वोच्च न्यायालय* में *बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण* मामले में निर्णय हेतु *दिनांक 02.12.2025* की तिथि नियत है। *माननीय सर्वोच्च न्यायालय* के निर्णय के उपरांत कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु *SSP NAINITAL डॉ0 मंजूनाथ टीसी* के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रही है, और तैयारियों में जुट गई है।

इसी क्रम में आज *दिनांक 30.11.2025* को *SSP NAINITAL डॉ0 मंजूनाथ टीसी* द्वारा सभी संबंधित विभागों संग बहुद्देशीय भवन के सभागार में एक समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में रेलवे के अधिकारी गणों द्वारा भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिभाग किया गया।

ALSO READ:  दोपहिया वाहनों से 100 रुपया टैक्स वसूली के भारी विरोध के बाद बैक फुट पर आई नगर पालिका, टैक्स वसूली रोकी गई ।

उक्त गोष्ठी में *जिलाधिकारी नैनीताल श्री ललित मोहन रयाल* द्वारा वीडियो कॉंफ़्रेंसिंग के माध्यम से तैयारियों का जायजा लेते हुए महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
गोष्ठी में *SSP NAINITAL* द्वारा माननीय न्यायालय के निर्णय के उपरांत कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु महत्वपूर्ण निर्देश दिए,उन्होंने कहा कि *कानून व्यवस्था को प्रभावित करने तथा सरकारी कार्य में बाधा* पहुंचाने वाले, तथा *राज्य और सरकार के विरुद्ध* अवैध आयुध और संसाधन एकत्रित करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्ती से निपटा जाएगा, इस संबंध में सभी संबंधित विभागों को अपनी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए गए, सघन चैकिंग, सत्यापन अभियान व गश्त पर जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया सेल को भी प्रभावी रूप से एक्टिव रहने हेतु निर्देशित किया गया *अनावश्यक टीका टिप्पणी करने वाले माहौल बिगड़ने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश* भी दिए गए हैं।

*किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार है नैनीताल पुलिस*

*SSP NAINITAL* ने कहा कि *नैनीताल पुलिस* किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार है, हमारे पास पर्याप्त मात्रा में फोर्स/ हेलमेट डंडे बॉडी प्रोटेक्टर तथा अन्य उपकरण मौजूद है, *कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।*

ALSO READ:  भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने बोहरागांव,नाइसिला, बाना ,पापड़ी में किया जनसंपर्क, डबल इंजन सरकार की योजनाओं का किया प्रचार,

*R.P.F. का कड़ा पहरा, किया जाएगा क्विक एक्शन*

निर्णय आने के उपरांत उक्त क्षेत्र में R.P.F. का भी कड़ा पहरा रहेगा, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने वाले तथा जब्ती के सामान के साथ छीना झपटी कर नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध R.P.F. द्वारा भी विशेष अधिकार के तहत त्वरित कार्यवाही की जाएगी।

*शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील*

*SSP NAINITAL* ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय का जो भी फैसला आता है, उसे सभी को स्वीकार करना चाहिए।
साथ ही आदेश के पालन में होने वाली कार्यवाही के दौरान सहयोग करने की अपील की गई।
उक्त गोष्ठी में जिला प्रशासन/पुलिस प्रशासन के अधिकारी, सीएमएम नगर निगम हल्द्वानी, रेलवे विभाग, वन विभाग के अधिकारी, एडीईएन उत्तर-पूर्वी रेलवे, जेई रेलवे काठगोदाम, जेई यूपीसीएल आदि अधिकारी मौजूद रहे।

*मीडिया सैल*
*नैनीताल पुलिस*

You missed

You cannot copy content of this page