खबर शेयर करें 👉

SSP NAINITAL द्वारा मातहतों को निर्देश के बाद कसरत हुई शुरू, पीपीपी मोड पर क्रेन संचालन पर बनी सहमति ।

*SSP NAINITAL डॉ0 मंजूनाथ टीसी* द्वारा गत दिनों सम्पन्न क्राईम मीटिंग के दौरान मातहतों को हल्द्वानी, नैनीताल, कैंची धाम, भवाली और रामनगर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए थे।

ALSO READ:  भवाली के कहलकवीरा-श्यामखेत में  पेयजल टैंकों की बदहाली से गहराया जल जनित बीमारियों का खतरा, स्थानीय जनता में भारी आक्रोश

उक्त के क्रम में *पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ0 जगदीश चंद्रा* द्वारा दिनांक 29.11.2025 को हल्द्वानी में *क्रेन संचालकों संग गोष्ठी आहूत की गई,* जिसमें हल्द्वानी शहर, नैनीताल, भवाली एवं कैंची तथा रामनगर की यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु पीपीपी मोड पर क्रेन संचालन के विषय में चर्चा की गई।
साथ साथ यह भी निर्देशित किया गया कि बड़ी क्रेन को यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत शहर हल्द्वानी के मुख्य मार्गो पर ना चला कर बाईपास मार्गों जैसे गोला बाईपास का प्रयोग किया जाए।
उक्त गोष्ठी में श्री मनोज कुमार कत्याल एसपी सिटी हल्द्वानी, श्री अमित कुमार सीओ सिटी हल्द्वानी, एवं श्री महेश चंद्रा यातायात निरीक्षक तथा क्रेन संचालक उपस्थित रहे।

You missed

You cannot copy content of this page