खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  सेंट जॉन्स पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव शनिवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया। समारोह में बच्चों ने आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। विधायक सरिता आर्या ने बतौर मुख्य अतिथि वार्षिकोत्सव का दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया ।

शैले हाल में कार्यक्रम की शुरुआत वंदना से की गई । उसके बाद सेवन सिस्टर जिसमें भारत के सात राज्यों के बारे में बताया गया की बहुत ही मनमोहक प्रस्तुति दी गई ।

राजस्थान का घूमर, गुजरात का गरबा नए पुराने गानों पर बच्चों द्वारा किया गया नृत्य, छात्र-छात्राओं द्वारा गाए गए अनेक गीत जैसे इंग्लिश कोरस, पहाड़ी गाने और सूफी गाने भी प्रस्तुत हुए।

ALSO READ:  कुमाऊँ विश्वविद्यालय में बीएससी प्रथम सेमेस्टर प्रवेश हेतु डेटा संशोधन का अवसर, 15 जुलाई को जारी होगी वरीयता सूची

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर पर किया गया नाटक था जिसने अभिभावकों व अतिथियों को भावुक कर दिया ।

समारोह में कुमाऊनी लोक गीत व नृत्य की धूम रही। गुजराती, गढ़वाली लोक गीत के अलावा कई अन्य मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिनकी दर्शकों ने खूब प्रशंसा की । मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में यह विद्यालय सराहनीय कार्य कर रहा हैं। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की प्रशंसा की और विद्यालय के बेहतर भविष्य की शुभकामना व्यक्त की।

विद्यालय में वर्ष भर आयोजित खेल, कला एवं शैक्षणिक गतिविधियों के आधार पर छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि श्रीमती सरिता आर्या एवं विशिष्ट अतिथि  गोपाल रावत द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया ।जिसमे विनिंग हाउस ट्रॉफी, फुटबॉल ट्रॉफी,बैडमिंटन ट्रॉफी पटेल हाउस को दी गई,क्रिकेट ट्रॉफी टैगोर हाउस को दी गई।

ALSO READ:  पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पद्मभूषण मिलने पर कुमाऊं विश्व विद्यालय ने उनके सम्मान में किया भव्य समारोह का आयोजन, इस सम्मान से अभिभूत हुए श्री कोश्यारी ।

प्रबंधक राहुल थॉमस ने विद्यालय की भावी योजनाओं की  जानकारी दी। प्रधानाचार्य विनीता रावत ने
ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, प्रबंधक राहुल थॉमस, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता, उप प्रधानाचार्य पूनम बिष्ट, अरविंद पडियार, गिरीश रंजन तिवारी,बहादुर बिष्ट, आनंद बिष्ट, आशीष बजाज, पंकज बरगली, संतोष कुमार, हेमा भट्ट, ज्योति ढूंढियाल, मनोज बिष्ट, गजाला कमाल, भगवत रावत,विक्रम रावत, भूपेंद्र सिंह बिष्ट,संतोष साह,मुन्नी तिवारी, गीता साह, मीरा बिष्ट,  अरुण कुमार साह,समेत विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं कार्यालय स्टाफ एवं अभिभावक मौजूद थे।

You missed

You cannot copy content of this page