नैनीताल  पुलिस महकमें में पुलिस अधीक्षक (दूरसंचार)
गिरिजा शंकर पांडे समेत कई पुलिस के कर्मचारियों के शुक्रवार को
सेवानिवृत होने पर पुलिस लाईन सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया
गया। इस मौके पर जिले के पुलिस कप्तान पंकज भट्ट समेत अन्य अधिकारियों व
कर्मियों ने सेवानिवृत होने वाले सभी अधिकारियों व कर्मियों के कार्यकाल
की भूरि-भूरि सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान सभी की
दीर्घायु व बेहतर उज्वल भविष्य की कामना भी की गयी।
बता दें कि शुक्रवार को गिरजा शंकर पांडे पुलिस अधीक्षक (पुलिस दूर
संचार), सुश्री पुष्पा बिष्ट निरीक्षक नागरिक पुलिस, जगदीश कुमार कंबोज
हेड कांस्टेबल चालक,नारायण दत्त भट्ट तथा खड़क चंद्र अनुचर सेवानिवृत
हुए। विदाई समारोह का शुभारंभ भगवत सिंह राणा प्रतिसार निरीक्षक द्वारा
अशोक कुमार (आईपीएस) डीजीपी द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों हेतु दिए
गए विशेष बधाई संदेश के साथ किया। समारोह में सेवानिवृत्त होने वाले
अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा अपनी सेवाकाल के दौरान के अनुभव को एक-दूसरे
के साथ साझा किए गए। इस दौरान पुलिस कप्तान पंकज भट्ट  सहित अधीनस्थ
पुलिस अधिकारी गणों द्वारा भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए गए एवं
सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को के सराहनीय सेवाओं के पलों
को साझा किया गया। समारोह में जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम, विभा दीक्षित
क्षेत्राधिकारी, रेवाधर मठपाल पुलिस उपाधीक्षक  पुलिस दूरसंचार उधम सिंह
नगर एवं राजकुमार सिंह निरीक्षक पुलिस दूर संचार, निरीक्षक  नारायण सिंह
प्रभारी डीसीआरबी, निरीक्षक प्रीतम सिंह (पीआरओ) एसएसपी नैनीताल सहित
अधीनस्थ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी गणों द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले
पुलिस अधिकारी कमज़्चारी गणों को शुभाशीष एवं वचनों से भावभीनी विदाई दी
गई। इस मौके पर पुलिस विभाग के  वरिष्ठ पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गणों सहित
सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारी एवं कामिज़्कों के परिजन भी मौजूद रहे।

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You missed

You cannot copy content of this page