खबर शेयर करें 👉
नैनीताल। डीएसए मैदान में 6 अप्रैल से स्व. एन के आर्या मेमोरियल क्रिकेट कप का आयोजन किया जा रहा है ।
    प्रतियोगिता की तैयारियों के सम्बन्ध में  गुरुवार को राज्य अतिथि गृह में पत्रकारों से वार्ता में आयोजन समिति जे अध्यक्ष मोहित आर्य ने बताया कि फिट इंडिया और खेलों को बढ़ावा देने के मकसद से यह टूर्नामेंट आयोजित हो रहा है। यह प्रतियोगिता का तीसरा वर्ष है ।
    प्रतियोगिता के विजेता टीम को एक लाख रुपये,उपविजेता टीम को 51हजार व तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 21 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।जिसमें नैनीताल विधानसभा की कोई भी टीम प्रतिभाग कर सकती है।अब तक कुल 50 टीमों द्वारा अपना प्रवेश करा लिया है।टीम के प्रवेश की अंतिम तिथि चार अप्रैल तक है।बता दें कि इतनी बड़ी पुरुष्कार धनराशि की यह एकमात्र क्रिकेट प्रतियोगिता है।
पत्रकार वार्ता में समिति के सचिव हरीश राणा,प्रदीप उप्रेती,विलाल अहमद,रियान सैय्यद,सुमित कुमार,प्रमोद कुमार,अभिषेक कुमार, प्रखर रावत,मुकेश कुमार,जुनैद अहमद,सभासद मनोज जगाती,अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

You missed

You cannot copy content of this page