खबर शेयर करें 👉

डी एस बी परिसर नैनीताल की बीएससी की छात्रा रश्मि पंत ने आई आई टी में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर डी एस बी परिसर के साथ साथ कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल को भीं गौरवान्वित किया है। रश्मि बचपन से मेधावी छात्रा रही है।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय भट्टीगांव बेरीनाग से कक्षा -1से 5 तक अध्ययन किया। कक्षा -5 उत्तीर्ण कर कक्षा-6से 12 तक की पढ़ाई राजकीय बालिका इंटर कालेज बेरीनाग से प्राप्त की।
वर्तमान में कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल से बीएससी कर रही है।
रश्मि पन्त का आईआईटी परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 49रैंक प्राप्त किया है,उनका आईआईटी कानपुर में चयन हुआ है।
रश्मि की माता श्रीमती प्रभा पन्त विद्यालय में भोजनमाता का कार्य करती है।
रश्मि ने अपनी इस उपलब्धि से भट्टीगांव व पूरा बेरीनाग क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। रश्मि पंत की इस उपलब्धि पर कूटा ने रश्मि तथा उनके परिवार को बधाई एवम शुभकामनाएं दी है। प्रो. एन के.जोशी कुलपति , श्री दिनेश चंद्रा कुलसचिव, प्रो.संजय पंत निदेशक डी आई सी,प्रो.ललित तिवारी निदेशक शोध एवम प्रसार निदेशालय, कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल सहित, प्राध्यापकों ने उन्हें बधाई एवम शुभकामनाएं दी हैं। कूटा की तरफ से कूटा की तरफ से प्रो ललित तिवारी डॉक्टर विजय कुमार डॉक्टर दीपिका गोस्वामी डॉक्टर डॉक्टर सोहैल जावेद डॉक्टर प्रदीप डॉक्टर पैनी जोशी डॉक्टर गगन होती डॉक्टर डॉक्टर मनोज धोनी डॉक्टर सीमा डॉक्टर रितेश शाह तथा डॉ.प्रभा पंत ने बधाई एवम शुभकामनाएं दी।

You cannot copy content of this page