खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । मल्लीताल चीना हाउस निवासी प्रकाश भट्ट का रविवार की रात आकस्मिक निधन हो गया । वे करीब 48 वर्ष के थे । वे अपने पीछे मां, पत्नी,पुत्र व पुत्री को रोता बिलखता छोड़ गए हैं । उनकी पत्नी रमा भट्ट विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ी हैं ।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ .भुवन चंद्र आर्य ने सोमवार को नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोटाबाग ब्लॉक के दूरस्थ गांवों में जन संपर्क किया ।

बताया जाता है कि प्रकाश भट्ट उर्फ पप्पू ने रात तक चक्की चलाई और गेंहू पिसाई की । उसके बाद  उनकी अचानक तव्यत खराब हुई और कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया । उनके छोटे भाई पं. महेश भट्ट हैं । प्रकाश भट्ट के निधन की सूचना मिलते ही उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है । उनके पारिवारिक सूत्रों के अनुसार पूर्वान्ह में उनका पाईंस स्थित श्मशान घाट में दाह संस्कार किया जाएगा ।

ALSO READ:  नैनीताल का फ्लैट मैदान --:नगरपालिका - प्रशासन - डी एस ए में आमने सामने की स्थिति, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा का क्या हुआ ? भाजपा नगर महामंत्री ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार प्रयाग पांडे की टिप्पणी ।

You cannot copy content of this page