नैनीताल ।  जिले के भीमताल थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है
इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।घटना शनिवार की रात की है जहां एक नेपाल मूल की नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। भीमताल पुलिस ने बिहार निवासी आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी भीमताल संजीत राठौड़ ने बताया कि शनिवार की शाम नेपाल मूल निवासी 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की शिकायत सामने आई थी।
परिजनों की ओर से तहरीर दी गई थी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जिसके बाद पुलिस ने भीमताल में काम करने वाले एक बिहार निवासी रवि गिरी नाम के युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। किशोरी का मेडिकल भी कराया गया है।नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद से लोगों में नाराजगी है। बताया जा रहा की किशोरी का परिवार मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है और यहां पर मजदूरी करता है।

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You missed

You cannot copy content of this page