खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । शिल्पकार सभा पारिवारिक मेलजोल कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया।
  कार्यक्रम में शिल्पकार समाज के परिवारों ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई तथा आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सामाजिक एकता का परिचय दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं वरिष्ठजनों के स्वागत एवं परिचय के साथ हुआ। इसके उपरांत बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल, आयोजित किए गए । जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं एवं प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया।
सभी उपस्थित परिवारों के लिए स्वादिष्ट एवं उत्तम भोजन की व्यवस्था की गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान आत्मीयता, सहयोग और पारिवारिक स्नेह का वातावरण बना रहा । जिससे उपस्थित सभी सदस्यों ने कार्यक्रम की मुक्त कंठ से सराहना की।
इस अवसर पर शिल्पकार सभा के अध्यक्ष डॉ रमेश चंद्रा ने समाज की एकता, संगठन एवं पारिवारिक मूल्यों को मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी संबंधों को सुदृढ़ करने और नई पीढ़ी को सामाजिक संस्कारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों, स्वयंसेवकों, अतिथियों एवं उपस्थित परिवारों के प्रति शिल्पकार सभा ने हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

You cannot copy content of this page