खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा के भीमताल ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा देवीधुरा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से विशेष मुलाकात की। डॉ. आर्य ने महिलाओं को केंद्र व राज्य की ‘डबल इंजन’ सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इस बैठक में ग्राम प्रधान प्रेम लता बर्गली, नीतू राजपूत, गीता देवी, कौशल्या देवी, निर्मला देवी, मुन्नी देवी, मंजू आर्य, सरस्वती देवी, हेमा ध्यानी, कविता राजपूत, प्रेमा, चम्पा धामी, सुनीता देवी, दीपा बर्गली, भगवती जलाल, मनीषा देवी और कमला भाकुनी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

ALSO READ:  उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा हेतु भवाली निवासी नंंदाबल्लभ पालीवाल को राज्यपाल ने किया सम्मानित,

 

​इसके बाद सांगठनिक व सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए डॉ. भुवन चंद्र आर्य भीमताल ब्लॉक की ही ग्राम सभा बेलुवाखान पहुंचे। यहाँ उन्होंने स्थानीय निवासी जगदीश चन्द्र जी के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना। इस दौरान उनके साथ सुशील कुमार, हिमांशु बिष्ट, विनोद कुमार और अनूप कुमार भी मौजूद रहे, जिनसे डॉ. आर्य ने क्षेत्र की विभिन्न परिस्थितियों पर चर्चा की।

 


​जनसंपर्क अभियान को गति देते हुए डॉ. भुवन आर्य ने नैना गांव और बल्दियाखान क्षेत्रों का भी सघन दौरा किया। इन स्थानों पर उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठकें कीं और डबल इंजन सरकार की विकास योजनाओं तथा स्वरोजगार के अवसरों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। इस जनसंपर्क के दौरान उमेश बिष्ट, किशोर लाल, कमल सिजवाली, मोहित बिष्ट, जानकी देवी, चंदन, नीरज बिष्ट और हेम कुमार जी सहित अनेक स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ.भुवन चंद्र आर्य ने कोटाबाग ब्लॉक के विभिन्न गांवों में किया जनसंपर्क, जानीं जनसमस्याएं

 

 

​ डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने ग्राम सभा देवीधुरा में जनसंपर्क कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाया। इस मौके पर उनके साथ धनी राम, शांति देवी, दीपा देवी, विशाखा आर्या, मोहन लाल, ओम प्रकाश, तिल लाल, मीना बिष्ट, नीरज और प्रेम बल्लभ जी सहित भारी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page