खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा जिले में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लमगड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चायखान के पास सवारियों से भरी एक ऑल्टो कार नम्बर यू के 04 जेड 5819 अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

 

हादसे की सूचना मिलते ही लमगड़ा थाना पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद सभी लोगों को खाई से बाहर निकाला गया।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने भीमताल ब्लॉक के विभिन्न गांवों में किया जनसंपर्क, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी, ग्रामीणों की समस्याओं से हुए रूबरू ।

 

पुलिस के अनुसार, कार में कुल छह लोग सवार थे और सभी अल्मोड़ा जनपद के वलिया गांव के निवासी थे। हादसे में राजेंद्र सिंह (40 वर्ष), पान सिंह (50 वर्ष), जगदीश (35 वर्ष) और लक्षम सिंह (56 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।

 

वहीं, गोपाल सिंह (43 वर्ष) और सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से पहले नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेस अस्पताल अल्मोड़ा (हायर सेंटर) रेफर कर दिया गया। जहां से उन्हें एयरलिफ्ट कर हल्द्वानी ले जाया गया है ।

ALSO READ:  नैनी झील में मिला मल्लीताल निवासी एक युवक का शव, परिजनों ने की शव की शिनाख्त ।

 

 

लमगड़ा के थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

You cannot copy content of this page